ओबरा: दुद्धी में बांग्लादेश के खिलाफ विशाल जनआक्रोश रैली, हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बाजार बंद, पुतला भी फूंका गया
सोनभद्र के दुद्धी नगर मे बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों के विरोध में एक विशाल जनआक्रोश रैली निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य धार्मिक संगठनों के आह्वान पर बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे यह रैली आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के समर्थन में व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान और दुकान बंद रखी।