करनैलगंज: कटरा बाजार पुलिस ने शांति भंग करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
SP विनीत जायसवाल ने शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने इस्लामपुरवा मौजा भदैया निवासी राजू पुत्र हजरत अली व शोएब पुत्र अहमद लश्करी को गिरफ्तार किया है। शनिवार 5 बजे SO ने बताया की धारा 170/126/135 BNSS के तहत दोनों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया है।