करनैलगंज: परसपुर के BRC पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में करनैलगंज विधायक रहे मौजूद
परसपुर के BRC पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक अजय सिंह, चेयरमैन वासुदेव सिंह ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया जहाँ विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रविवार 2 बजे विधायक अजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में शिक्षण व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और नौनिहालों की शिक्षा के प्रति सरकार गम्भीर है।