हरदा: हरदा कृषि उपज मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कल हरदा मंडी में नीलामी बंद
व्यापारियों ने खरीदी से बनाई दूरी
Harda, Harda | Jun 22, 2026 आज 22 जून दोपहर 2 बजे मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा के अध्यक्ष द्वारा 20 जून को आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश दलहन-तिलहन एवं अनाज व्यापारी संघ के आह्वान पर प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।