उरई: उरई में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, ASP को सौंपा ज्ञापन
Orai, Jalaun | Jul 29, 2025 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसमें मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और महिला सशक्तिकरण के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।