उरई: उरई में भारी बारिश के बाद बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने चौकियों को किया अलर्ट
Orai, Jalaun | Jul 29, 2025 मंगलवार की दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई, भारी बारिश के बाद उरई तहसील क्षेत्र में बहने वाली बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया और प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकिया को अलर्ट किया गया साथ ही नदी किनारे बसे गांव में भी निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों को निर्देश दिए गए कि अगर जलस्तर बढ़ता है सभी ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे