उरई: उरई में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना को लेकर अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
Orai, Jalaun | Jul 29, 2025 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में नाम आने के बावजूद भी उनका आवास नहीं दिया जा रहा जिसको लेकर कहा कि अधिकारियों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसको लेकर गुलाबी गैंग ने प्रदर्शन किया है।