चायल: नईम मियां का पूरा के बीच पुल के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे में मासूम सहित पांच लोग घायल
मंगलवार गिरिया खालसा निवासी राजकुमार अपने बेटे व भतीजों को लेकर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। गांधी नगर और नईम मियां का पूरा के बीच पुल के पास हादसा हुआ। घायलों में कृष्णा, अजय, गोविंद और नितेश शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।