उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में लंबित आवासों को लेकर बीडीओ ने किया समीक्षा,दिए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द-जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।