नगर परिषद सिरोही क्षेत्र की सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को अरविंद पवेलियन में आयोजित किया गया। यूसीईओ आशुतोष व्यास और मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि प्रतियोगिता में नगर परिषद सिरोही और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 1217 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था।