छतरपुर थाना क्षेत्र के जगभल गांव निवासी जगनारायन यादव की डेड बॉडी लेने के लिए परिजन 20 घंटे से परेशान हैं। पुलिस वेरिफिकेशन के कारण मामला अटका पड़ा है। इसके लिए डीएनए टेस्ट करने की तैयारी है। ऐसे में शाम में डेड बॉडी मिलने की संभावना है। इस बीच डेड बॉडी की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। स्मेल भी आने लगा है। पोस्टमार्टम के बाद शव रखा गया है।