नसीराबाद: किशनगढ़ में मतदान दलों की रवानगी के कारण यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
पंचायत राज आमचुनाव के दौरान किशनगढ़ में मतदान दलों की सुरक्षा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के आसपास कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। नसीराबाद-दिलवाड़ी पुलिया से ट्रकों को डायवर्ट किया जाएगा।