राजगढ़: आशा देवी विद्यालय राजगढ़ के छात्र प्रवीण ने स्टेट सब-जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान जीता, सम्मानित किया गया
Rajgarh, Churu | Apr 4, 2026 आशा देवी विद्यालय राजगढ़ की कक्षा नौंवी के छात्र प्रवीण राजस्थान राज्य सब-जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय रैंक हासिल करने पर विद्यालय में प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।प्रवीण पुत्र महेश कुमार निवासी राजगढ़ क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आशा देवी विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।