बेरमो: भीषण गर्मी के बाद बोकारो थर्मल में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Bermo, Bokaro | May 27, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे बोकारो थर्मल के लोगों को बुधवार शाम अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से बड़ी राहत मिली। आसमान में काले बादल छाने के बाद बड़े-बड़े ओलों के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।बुधवार को करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश लगातार दो घंटे तक होती रही।