दुधि: बीजपुर पुलिस ने ठगी के 27 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस
बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके 27,000 रुपये वापस दिलाए हैं। बीजपुर निवासी गोविंद प्रसाद गुप्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति ने 27 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी।पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।