फारबिसगंज: बिनोद सरावगी बने पूर्व मध्य रेलवे की सलाहकार समिति के सदस्य, लोगों ने दी बधाई
फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के सचिव, दवा व्यावसायी संघ के संरक्षक एवं रेल मामलों से सरोकार रखने वाले समाजसेवी बिनोद सरावगी को अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन मे सत्र 2025 -26 के लिए रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इससके लिए उन्होंने सांसद के प्रति आभार जताया है.