ओरमांझी: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से बकरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से बकरी चोरी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार सुबह करीब सात बजे से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार से पहुंचे तीन आरोपी बकरी चोरी कर वहां से फरार हो जाते हैं।