लखीमपुर खीरी: एक साल से अधूरा नाला निर्माण देख भड़के सदर विधायक
आवास विकास के पास नहर पटरी से सटे नाला निर्माण का कार्य एक वर्ष से अधिक समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं और नहर पटरी पर आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतों पर सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। विधायक ने संबंधित अधिकारी को फोन पर फटकार लगाते हुए नाला निर्माण जल्द पूरा कराने और नहर पटरी पर आवागमन बहाल कराने के निर्देश दिए।