तारानगर: मोहर्रम (ताजिया) के पर्व पर तारानगर के तहसीलदार को साहवा कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया
* जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने 6 जुलाई को मोहर्रम (ताजिया) के पर्व पर तारानगर व राजगढ में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।आदेश के अनुसार चूरू एडीएम को राजगढ़,सिद्धमुख,तारानगर, के लिए समग्र प्रभारी बनाया गया है।राजगढ़ व तारानगर sdm को उनसे संबंधित संपूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया है।