राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को पूरे जिले में एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।