कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य समापन आज शनिवार शाम 6 बजे से कनेरा मार्ग स्थित खेलो इंडिया तीरंदाजी मैदान में आयोजित किया गया। आज चौथे व अंतिम दिवस सभी विकासखंडों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कुल 1550...