पाकुड़: जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
Pakaur, Pakur | May 27, 2024 सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी । सभी ने उन्हें याद किया।