महाराजगंज: सब्जी गांव में पराग दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति द्वारा दुग्ध संग्रह केंद्र का किया गया शुभारंभ
5 जून शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सब्जी गांव मे दुग्ध उत्पादक का सहकारी समिति के द्वारा दुग्ध संग्रह केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें आए हुए अधिकारियों ने भवरेश्वर मंदिर में दर्शन करने के उपरांत गांव पहुंचकर उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया है। इस दुग्ध संग्रह केंद्र से दूध से संबंधित उत्पादकों की वृद्धि एवं ग्रामीणों को दुग्ध बिक्री कर लाभ उठा सकेंगे।