सुपौल: पहले ही प्रयास में SDM बने सुपौल के सुशोभित सौरभ, BPSC में 275वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
Supaul, Supaul | Jun 22, 2026 सुपौल जिले के प्रतिभाशाली युवा सुशोभित सौरभ ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 275वीं रैंक प्राप्त की है, जिसके आधार पर उनका चयन अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।