चूरू: ओम कॉलोनी के प्रस्तावित अंडरब्रीज की डिजाइन पर सवाल, मांगें न मानी गईं तो सड़कों पर उतरेंगे लोग, शिवाजी पार्क में मीटिंग
Churu, Churu | Feb 15, 2026 चूरू के शिवाजी पार्क स्थित ओम कॉलोनी में रविवार को दक्षिण चूरू विकास समिति की बैठक में ओम कॉलोनी में प्रस्तावित अंडरब्रिज की डिजाइन को लेकर जोरदार विरोध दर्ज किया गया। साथ ही ओम कॉलोनी रेलवे फाटक को यथावत रखने की आवाज भी ऊठाई गई। बैठक में कहा कि ओम कॉलोनी रेलवे फाटक शहर को ओम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मंगला कॉलोनी व आसपास क्षेत्र से जोड़ने वाली जीवन रेखा है।