चूरू: एनएच 52 सिरसला के पास 1 क्विंटल 7 किलो डोडा पोस्त सहित दो कारें जब्त, 5 तस्कर किए गए गिरफ्तार
Churu, Churu | Feb 15, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना दुधवाखारा और चूरू डीएसटी की संयुक्त टीम ने एनएच-52 स्थित सिरसला के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान दो कारों में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।