शाहजहांपुर: दो करोड़ की जीएसटी कर चोरी का भंडाफोड़, फर्जी फर्मों के संगठित गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। जनपद में जीएसटी की बोगस फर्म बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल, गैंगस्टर सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने अटसलिया पुल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह अब तक 200 से अधिक स्क्रैप की गाड़ियों