गरौठा: विश्व पर्यावरण दिवस पर गरौठा में हरियालीमय माहौल, मंदिर से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चला पौधरोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांसी के गरौठा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। बामोर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। वहीं मां गिद्धवासिनी मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।