कांडी: आंधी-तूफान में बिजली का पोल टूटने से 48 घंटे से 30 घरों में बिजली गुल
Kandi, Garhwa | May 15, 2026 कांडी प्रखंड के मझिगावां गांव स्थित उतरवारा टोला में चक्रवाती आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उतरवारा टोला में बबलू चंद्रवंशी के घर के पास बिजली का पोल टूटकर गिर जाने से करीब 30 घरों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग एवं