झांसी: झांसी में निकले ताजिया जुलूस में पीआरडी जवान ने गाया 'आई लव माय इंडिया' गीत, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2026 झांसी में मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार रात झांसी के पुराने शहर में ताजिया और बुर्राक के जुलूस देर रात तक निकाले गए। गम और अकीदत के माहौल के बीच उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ने बैंड की धुन पर 'आई लव माई इंडिया' गीत गाना शुरू कर दिया। गीत सुनते ही जुलूस में शामिल लोग झूम उठे और जवान का उत्साह बढ़ाने लगे।