रामगढ़ चौक PHC में सोमवार 3 बजे आशा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई।जिसमें 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाला पुरुष नसबंदी पखवाड़ा,TB रोगी के समस्त परिजनों के बलगम की जांच,सांस अभियान तथा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व कर रहे डीसीएम माला कुमारी तथा लेखपाल अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से आशा एवं उपस्थित एएनएम को निर्देशित किया।