सीतामऊ: तालाब चौक से महाकाल मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, विधायक हरदीप सिंह डंग ने किया भूमिपूजन
विधायक हरदीप सिंह डंग ने तालाब चौक से महाकाल मुक्तिधाम तक बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया,इस दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडमल वर्मा, उपाध्यक्ष सुमीत रावत, पार्षदगण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे,सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है,