जगदलपुर: मेन रोड में बंद को लेकर बजाज शू संचालक ने किया विरोध, बनी विवाद की स्थिति
छत्तीसगढ़ बंद को लेकर मेन रोड में स्थित एक दुकानदार के द्वारा दुकान खोले जाने कारण विवाद की स्थिति बन गई । सर्व समाज के पदाधिकारियों ने दुकानदार को समझाइश देने का प्रयास किया मगर दुकानदार जबरन विवाद खड़ा करने लगा।जिसके बाद भी सर्व समाज के लोग भारी संख्या में वहां पहुंच गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा सम्हाला।