जगदलपुर: जगदलपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद, बस्तर के सभी जिलों में दिखा असर, कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुई हिंसा का विरोध
कांकेर के आमाबेड़ा की घटना को लेकर सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि ईसाई मिशनरियों ने योजनापूर्वक ग्रामीणों पर हमला किया था। इस घटना में जिले के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।