गोरखपुर: खोराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मनबढ़ों ने पत्रकार पर लाठी डंडो से किया हमला पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
बालू की अवैध तस्करी करने वाले कुछ मनबढ़ों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्रकार एवं व्यापारी द्वारा मनबढ़ से अपने उधार पैसे मांगने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी और रॉड, डंडों से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।