गोरखपुर: अश्लील वीडियो बनाकर मांगे ₹5 लाख, वायरल करने की धमकी पर खोराबार पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
खोराबार इलाके में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ₹5 लाख की मांग कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। रुपए न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दंपति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी को घर में नहा रही थी तभी उसका अश्लील वीडियो पड़ोस में रहने वाले दंपति ने बना लिया।