गोरखपुर: नगर निगम में 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ₹482 करोड़ की 253 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम में ₹482 करोड़ के 253 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ठोस कचरा प्रबंधन हेतु 34 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर निगम क्षेत्र की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भी शुभारंभ करेंगे।