पटना ग्रामीण: पटना में विधायक अख्तरुल इमान ने कहा, सच तो ये है कि बिहार में जंगल राज का समापन अभी तक हुआ ही नहीं है
AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बुधवार को कहा कि चाहे एनडीए के नेता हों या फिर महागठबंधन के नेता, वह जिस तरह के बयान देते हैं वह शब्दों की बाजीगिरी करते हैं। सच तो यह है कि बिहार में जंगल राज का समापन हुआ ही नहीं है।अख्तरुल इमान ने यह भी कहा कि बिहार में कहीं सड़कों पर लुटा जा रहा है तो कहीं बिहार के पदाधिकारी के जरिए लुटा जा रहा है