पन्ना: पन्ना में गरमाई सियासत: आदिवासियों की जमीन पर सरपंच का 'कब्जा', कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | Jun 3, 2026 पन्ना में आदिवासियों के हक पर रसूखदारों के डाके के खिलाफ सियासत पूरी तरह गरमा गई है। ग्राम पंचायत मोहन्द्रा में वर्तमान सरपंच अरुण चौरसिया और उनके भाइयों द्वारा गरीब आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे और सरकारी भूमि से मुरुम की तस्करी का मामला अब तूल पकड़ चुका है।