जतारा: कुवरपुरा गाँव में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद; एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट
शिकायतकर्ता पप्पू घोष ने बताया कि उसकी बकरी गांव के ही शख्स के खेत में घुस गई थी। जिस पर दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया, जिसकी शिकायत पीड़ित ने जतारा थाने में की है। जतारा पुलिस के द्वारा धारा 323, 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।