जतारा: दिगौड़ा के पावर हाउस के पास एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल
टीकमगढ़ से झांसी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दिगौड़ा के पावर हाउस के पास खंभे से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल का उपचार जारी है। घायल शख्स झांसी का निवासी बताया जा रहा है।