गाजीपुर शहर को गड्ढामुक्त बनाने की मुहिम में जनता का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।अभियान के दूसरे दिन बुधवार को कुल 1600 लोगों ने हस्ताक्षर कर इस आंदोलन को समर्थन दिया, जिससे 10 हजार हस्ताक्षर के लक्ष्य की ओर कदम और तेज़ हो गए हैं। कचहरी क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ ने भी इस अभियान का पूर्ण समर्थन दिया और सड़क सुधार की मांग को जायज़ ठहराया।