बक्सर: शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 14 शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित
Buxar, Buxar | Sep 5, 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में किया गया। जहां डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धांजलि देकर किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।