बक्सर: बक्सर स्टेशन के बाहर डिवाइडर में टकराया ई-रिक्शा, कई जख्मी, कायम हो गई अव्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस अनजान
Buxar, Buxar | Sep 5, 2024 गुरुवार को बक्सर स्टेशन के ठीक सामने डिवाइडर में टकरानें से ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक व्यक्ति का हाथ टूट गया. जबकि दूसरे यात्री के सिर में चोट लगी है. जिस कारण सड़क पर खून गिरने लगा. हालांकि मौकेे पर उपस्थित लोगों ने घायल सभी लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.