बक्सर: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से बक्सर प्लेटफार्म एक पर उतरने के दौरान गिरे यात्री का आरपीएफ ने बचाया जान, पहुंचाया सदर अस्पताल
Buxar, Buxar | Sep 5, 2024 गुरुवार को बक्सर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से उतरने के दौरान गिरकर घायल हुए एक यात्री की आरपीएफ के जवानों ने जान बचाया. प्लेटफार्म पर गिरे यात्री को ड्यूटी पर तैनात एएसआई उमेश राय व सियारमण प्रसाद ने यात्रियों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले गए. घायल व्यक्ति जिले के इटाढ़ी थाना के करमा गांव निवासी सोनू कुमार बताया गया है.