घोसी: बड़की बभनपुरा में नहर से अचानक पानी आने से धान की फसल डूबी
उदेरास्थान बराज से ब्रांच नहर में पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बड़की वभनपुरा गांव के कई बीघे खेत में लगा धान का फसल डुब गया है। दरअसल उदेरास्थान बराज से पानी स्टाक से ज्यादा हो जाने जाने के कारण नहर में पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण हबीबलीपुर एवं नैतोल ब्रांच नहर मे लबालब पानी आ रहा है।