राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अधिवक्तागणों ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया।