सोहागपुर थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार देर शाम जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किराए से रह रहीं दो युवतियाँ शराब के नशे में अचानक सड़क पर उतर आईं और गाली-गलौज, चीख-पुकार व हाथापाई करते हुए जमकर उत्पात मचाया।