निघासन: भेड़ौरी में दहशत फैलाने वाला खुखार तेंदुआ जंगल में पहुंचा, बेलरायां वन रेंज से पकड़कर दुधवा में छोड़ा गया
लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां वन रेंज के अंतर्गत भेड़ौरी गांव में कई मवेशियों का शिकार कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार अपने प्राकृतिक आवास में पहुंच गया है। वन विभाग ने बीते 10 जून को विशेष अभियान चलाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया था।पकड़े जाने के बाद वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।