बालाघाट: आशा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज
बालाघाट अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर गुरुवार को जिले की आशा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से दोपहर लगभग 2 बजे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की ग